कहानी
'यह दुनिया की सबसे लम्बी कहानी है। इसे गिनीज बुक में दर्ज़ किया गया है,.' जानकारी दी जा रही थी।
वह सोचने लगा कि पहली श्वास से पूर्णविराम की श्वास तक हर मनुष्य का जीवन एक अखंड कहानी है। असंख्य जीव, अनंत कहानियाँ..। हर कहानी की लम्बाई इतनी अधिक कि नापने के लिए पैमाना ही छोटा पड़ जाए।...फिर भला कोई कहानी दुनिया की सबसे लम्बी कहानी कैसे हो सकती है..?
संजय भारद्वाज
writersanjay@gmail.com
writersanjay@gmail.com
(प्रातः 6:30 बजे, 26.5.2019)
इस कहानीकार का हर कहानीकार को नमस्कार।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें